11 मई का इतिहास
=> 1752: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
=> 1784: मैसूर और ब्रिटेन के शासक टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए।
=> 1814: प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
=> 1833: इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई।
=> 1857: दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का।
=> 1857: स्वतंत्रता संग्राम के पहले युद्ध के दौरान भारतीय सिपाहियों ने अंग्रेजों के अधिकारियों से दिल्ली पर कब्जा कर लिया।
=> 1922: रेडियो स्टेशन केजीयू का हवाई में प्रसारण शुरू हुआ।
=> 1924: गॉटलीव डेमलर और कार्ल बेंज के स्वामित्व वाली कंपनियों का विलय कर मर्सिडीज बेंज कंपनी बनाई गई।
=> 1951: राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
=> 1955: इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
=> 1960: पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार उपलब्ध कराई गई।
=> 1965: बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत हुई।
=> 1985: इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए।
=> 1988: फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
=> 1985: ब्रिटेन के ब्रैडफ़र्ड सिटी फुटबॉल स्टेडियम में एक मैच के दौरान लगी आग में 52 लोग मारे गए।
=> 1995: अमेरिका के न्यूयॉर्क में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला किया।
=> 1998: यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।